नशे में सांसद के बेटे ने पत्नी-मां को पीटा

Updated at : 11 May 2019 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में सांसद के बेटे ने पत्नी-मां को पीटा

गया : गया सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार ने नशे की हालत में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. उसने पहले पत्नी को पीटा, मां बहू को बचाने पहुंची, तो उसे भी पीटा. उसके बाद बहन को पीटा. इतने से भी दिल नहीं भरा, तो छोटे बच्चे को उठा कर पटक दिया. […]

विज्ञापन

गया : गया सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार ने नशे की हालत में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. उसने पहले पत्नी को पीटा, मां बहू को बचाने पहुंची, तो उसे भी पीटा. उसके बाद बहन को पीटा. इतने से भी दिल नहीं भरा, तो छोटे बच्चे को उठा कर पटक दिया.

नशे की हालत में उत्पात मचाने की सूचना सांसद ने ही फोन कर मगध मेडिकल थाने को दी. इसके बाद मेडिकल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रंजीत कुमार रजक ने मौके पर पहुंच कर सांसद के बेटे को गिरफ्तार कर लिया व उसकी पत्नी सोनम देवी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सांसद के फोन पर पुलिस उनके घर गयी और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि सांसद के बेटे की पत्नी ने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.
इसके साथ ही आवेदन में कहा कि उसे जब बचाने सास व ननद पहुंची, तो उनके साथ भी मारपीट की. इसके साथ ही पास खड़े बच्चे को उठा कर पटक दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले में पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन