नक्सलियों ने भाजपा कार्यालय को उड़ाया

Updated at : 27 Apr 2019 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने भाजपा कार्यालय को उड़ाया

औरंगाबाद : गुरुवार की रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते ने औरंगाबाद के बाॅर्डर इलाके से सटे झारखंड राज्य के हरिहरगंज में जम कर उत्पात मचाया. हरिहरगंज थाना से चंद दूरी पर भाजपा के चुनावी कार्यालय को डायनामाइट लगाकर ध्वस्त कर दिया. इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के तूरी में बटाने नदी पर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : गुरुवार की रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते ने औरंगाबाद के बाॅर्डर इलाके से सटे झारखंड राज्य के हरिहरगंज में जम कर उत्पात मचाया. हरिहरगंज थाना से चंद दूरी पर भाजपा के चुनावी कार्यालय को डायनामाइट लगाकर ध्वस्त कर दिया.

इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के तूरी में बटाने नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे तीन मशीनों को आग के हवाले कर दिया है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी भी की, पर्चे भी छोड़े और भाकपा माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आसानी से निकल गये
. नक्सलियों के इस कार्रवाई से हरिहरगंज समेत आसपास का इलाका पूरी रात सहम गया. जानकारी होने के बावजदू कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला.
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सड़क स्थित और पुरानी बस स्टैंड के समीप कृष्णा प्रसाद गुप्ता के हीरालाल कंपलेक्स में भाजपा के चुनावी कार्यालय को निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम द्वारा गत 18 अप्रैल को उद्घाटन किया गया था.
इसी क्रम में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में वोट बहिष्कार सहित अन्य नक्सली पर्चे, साहित्य पंपलेट भी छोड़े. कार्यालय उड़ाने के बाद दूसरी ओर थाना से तीन किलोमीटर की दूरी पर तूरी में बटाने नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे दो जनेरेटर, मशीन व मजदूरों के रहनेवाले शेड को आग के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन