बिहारशरीफ : बालू उठाव का विरोध करने पर बाप-बेटे की गोली मार हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : बालू के अवैध उठाव का विरोध करने पर गुरुवार की देर रात अपराधियों ने बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतकों में नदियौना गांव निवासी 60 वर्षीय विशुनदेव मांझी व उसका 25 वर्षीय पुत्र आनंद मांझी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीती देर रात दो बाइकों पर सवार पांच हथियारबंद […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : बालू के अवैध उठाव का विरोध करने पर गुरुवार की देर रात अपराधियों ने बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतकों में नदियौना गांव निवासी 60 वर्षीय विशुनदेव मांझी व उसका 25 वर्षीय पुत्र आनंद मांझी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीती देर रात दो बाइकों पर सवार पांच हथियारबंद अपराधी विशुनदेव मांझी के घर पहुंचे. घटना के समय विशुनदेव अपने पुत्र आनंद के साथ घर में सोये थे.
इसी दौरान अपराधियों ने विशुनदेव की पीठ व आनंद के सीने में गोली मार दी. आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण दौड़कर विशुनेदव के घर पहुंचे, तो वहां देखा कि बाप-बेटे दोनों खून से लथपथ थे और दोनों की सांसें थम चुकी थीं.
हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के पीछे बाप-बेटे द्वारा आये दिन बालू माफियाओं द्वारा किये जा रहे बालू के अवैध उठाव का विरोध करना बताया जा रहा है.
आशंका है कि इसी खुन्नस में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ एसपी नीलेश कुमार, सदर डीएसपी इमरान परवेज व दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. एसपी ने मौके पर डीएसपी से घटना के बारे में जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










