ताजपुर के बंगरा में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मवेशी के लिए घास काट रही 10 वर्षीय बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद उसे सड़क पर छटपटाता हुआ छोड़ कर फरार हो गया. पास से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी लड़की के घरवालों व […]
विज्ञापन
ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मवेशी के लिए घास काट रही 10 वर्षीय बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद उसे सड़क पर छटपटाता हुआ छोड़ कर फरार हो गया. पास से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी लड़की के घरवालों व पुलिस को दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के बावत पीड़िता की मां ने बंगरा थाने को आवेदन दिया है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही बच्ची अपने मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए गांव से थोड़ी ही दूरी पर स्थित खेत की ओर गयी थी. जहां घास काटने के दौरान गांव का ही युवक पहुंच गया. घास काट रही लड़की को घसीट कर मक्का के खेत में ले गया. जहां जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान लड़की खुद को बचाने के लिए शोर मचाती रही. परंतु आसपास बस्ती नहीं होने के कारण किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी.
घटना के बाद युवक उसे खेत में छोड़ कर फरार हो गया. जिसके बाद दर्द से तड़पती हुई लड़की किसी तरह खेत से निकल कर सड़क पर आकर छटपटाने लगी. इसी दौरान पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति की जख्मी लड़की पर नजर पड़ी, तो उसने घटना की सूचना ग्रामीणों, लड़की के घरवालों व स्थानीय थाने को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










