दहेज हत्या में पति और ससुर को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

कलुआही थाना क्षेत्र का मामला मात्र एक भैंस व पच्चीस हजार रुपये के लिए कर दी गयी थी रंजू की हत्या मधुबनी :कलुआही थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्ष पूर्व हुए चर्चित रंजू देवी दहेज हत्याकांड के मामले को लेकर सोमवार को त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह के न्यायालय में सजा के […]
विज्ञापन
कलुआही थाना क्षेत्र का मामला
मात्र एक भैंस व पच्चीस हजार रुपये के लिए कर दी गयी थी रंजू की हत्या
मधुबनी :कलुआही थाना क्षेत्र में करीब 17 वर्ष पूर्व हुए चर्चित रंजू देवी दहेज हत्याकांड के मामले को लेकर सोमवार को त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह के न्यायालय में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई.
न्यायालय ने दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद कलुआही थाना क्षेत्र के दोषी आरोपी लोहा बलुआ टोल निवासी राम लाल यादव (पति) व कारी यादव (ससूर) को दफा 304 (बी) भादवि में 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार सिन्हा ने बहस करते हुए न्यायालय से अधिक से अधिक सजा की मांग की थी. वहीं बचाव पक्ष के वरीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बहस करते हुए कम से कम सजा की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




