फुलवारीशरीफ : बरात में चली गोली कैमरामैन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:36 AM
फुलवारीशरीफ : नगर के करोड़ीचक में बरात लगने के दौरान चली गोलीबारी में शादी समारोह में रिकॉर्डिंग करने वाले एक कैमरामैन को गोली लग गयी. गोली चलते ही बरात में अफरा-तफरी मच गयी. जख्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. कैमरा मैन गोलू की मौत की खबर मिलते […]
फुलवारीशरीफ : नगर के करोड़ीचक में बरात लगने के दौरान चली गोलीबारी में शादी समारोह में रिकॉर्डिंग करने वाले एक कैमरामैन को गोली लग गयी. गोली चलते ही बरात में अफरा-तफरी मच गयी. जख्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. कैमरा मैन गोलू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मूल रूप से सासाराम का रहने वाला था और फुलवारी के चौहरमल नगर में नाना सुदर्शन पासवान के घर रह कर शादी ब्याह में रिकॉर्डिंग का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










