पटना : कुख्यात पंकज शर्मा समेत पांच गिरफ्तार

पटना : शास्त्री नगर थाने के कृषि नगर में 90 फीट इलाके से कुख्यात पंकज शर्मा समेत पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से खुखरी और चाकू बरामद किये गये है. पुलिस जब इन लोगों के पास पहुंची, तो उस समय सभी शराब के नशे में थे और अपराध […]
पटना : शास्त्री नगर थाने के कृषि नगर में 90 फीट इलाके से कुख्यात पंकज शर्मा समेत पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से खुखरी और चाकू बरामद किये गये है. पुलिस जब इन लोगों के पास पहुंची, तो उस समय सभी शराब के नशे में थे और अपराध की योजना बना रहे थे.
पंकज शर्मा (मथुरापुर, विदुपुर, वैशाली) के अलावा राजीव रंजन उर्फ टेनी कुमार (दमरिया, गर्दनीबाग), वीरेंद्र कुमार (उत्तरी शिकारपुर, शाहपुर), विनोद कुमार (खगौल) व निशांत सिंह (पुलिस कॉलोनी, गर्दनीबाग) शामिल हैं. पंकज शर्मा कुख्यात अपराधी है और यह वर्ष 2003 से पटना में अपराध की दुनिया में सक्रिय है.
2005 में पटना में हुए चर्चित गोलू अपहरण कांड के साथ ही इसके खिलाफ 25 से 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह 2015 में जेल गया था और कुछ दिन के बाद जमानत पर निकल गया. इस दौरान यह चेन स्नेचिंग जैसी वारदात को अंजाम देने लगा. यह मूल रूप से वैशाली का रहने वाला है, लेकिन पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके में अपना ठिकाना बना रखा था.
इसके सबसे ज्यादा आपराधिक मामले शास्त्री नगर थाने में ही दर्ज हैं. शास्त्री नगर इलाके में इसके खिलाफ रंगदारी व हत्या के कई मामले हैं. सोना-चांदी के व्यवसायी को एजी कॉलोनी में रंगदारी नहीं देने के कारण गोली मार दी थी. इसके अलावा राजीव रंजन उर्फ टेनी पर कई मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










