समस्तीपुर में मिले इंसेफलाइटिस के चार मरीज, रेफर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में चार इंसेफलाइटिस के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने आये वारिसनगर प्रखंड के हांसा गांव की उषा कुमारी, कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार गांव की काजल कुमारी, हसनपुर […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में चार इंसेफलाइटिस के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने आये वारिसनगर प्रखंड के हांसा गांव की उषा कुमारी, कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार गांव की काजल कुमारी, हसनपुर के लक्की एवं खानपुर प्रखंड के शोभन गांव के सरोज के छह वर्षीय पुत्र सौरभ में इंसेफलाइटिस के लक्षण पाये गये हैं.
इन सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. ऑन ड्यूटी डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि उषा व काजल में तेज बुखार के साथ साथ बार बार उल्टी आ रहा था. वहीं बच्चे के शरीर में चमकी होने के साथ साथ वह सुस्त हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




