एटीएम का पिन पूछ खाते से उड़ाये 60 हजार रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर : एटीएम का पिन कोड पूछकर साइबर ठगों ने शाहपुर के मिस्त्री सुदर्शन राय के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए. इस संबंध में सुदर्शन ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी व मिस्त्री सुदर्शन राय ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर […]
विज्ञापन
दानापुर : एटीएम का पिन कोड पूछकर साइबर ठगों ने शाहपुर के मिस्त्री सुदर्शन राय के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए. इस संबंध में सुदर्शन ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी व मिस्त्री सुदर्शन राय ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर रविवार की सुबह में करीब आठ बजे फोन आया.
फोन करने वाले खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि उसका एटीएम ब्लॉक हो गया है. दुबारा से एटीएम को चालू करने के लिए एटीएम का पिन कोड नंबर पूछा जो सुदर्शन ने बता दिया. उसके बाद ही थोड़ी देर बाद सुदर्शन के मोबाइल फोन पर उनके खाते से 60 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने का मैसेज आया.
मैसेज देखकर सुदर्शन को ठगी का अहसास हुआ तो सोमवार को बैंक पहुंच बैंक अधिकारी को जानकारी दी. इसके बाद सुदर्शन ने थाने पहुंचकर 60 हजार रुपये की ठगी की जानकारी शाहपुर पुलिस को दी. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि ठगी के कई मामले आ चुके हैं. अशिक्षित लोग ठगों की बातों पर विश्वास करके उन्हें अपने एटीएम के पिन कोड व नंबर बता देते है. मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










