तृणमूल नेता ने कांग्रेस को ‘भिखारियों की पार्टी’ बताया
बोलपुर : तृणमूल कांग्रेस के जिला प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रैली के दौरान अपने भाषण में कांग्रेस को‘भिखारियों की पार्टी’बता कर विवाद खड़ा कर दिया है. तृणमूल के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल ने जिले के सोंतसाल में आयोजित चुनावी रैली में आरोप लगाया,’कांग्रेस भिखारियों की पार्टी है. उसके पास अपने […]
बोलपुर : तृणमूल कांग्रेस के जिला प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रैली के दौरान अपने भाषण में कांग्रेस को‘भिखारियों की पार्टी’बता कर विवाद खड़ा कर दिया है.
तृणमूल के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल ने जिले के सोंतसाल में आयोजित चुनावी रैली में आरोप लगाया,’कांग्रेस भिखारियों की पार्टी है. उसके पास अपने अस्तित्व का समर्थन करने के लिए कुछ नहीं है. उसके नेताओं के पास एक मात्र काम है शाम को टीवी टॉक शो पर बोलना.’मंडल ने यह भाषण राज्य के मंत्रियों नूरे आलम चौधरी और चन्द्रनाथ सिन्हा, पार्टी सांसद शताब्दी रॉय और रामपुरहाट से विधायक आशीष बनर्जी की उपस्थिति में दिया.
मंडल ने अपने भाषण में वाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए उसे’डकैत और चोर’बताया. मंडल की भाषा पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा,’मुझे अपनी प्रतिक्रिया देने में नफरत हो रही है. यदि यह पार्टी सोचती है कि वह हमारे खिलाफ अपशब्दों का उपयोग कर हमें घरों में बंद रहने पर मजबूर कर देगी तो यह उसकी गलती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










