अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर की टीम इंडिया में एंट्री, हर्षित राणा की जगह मिला मौका

Updated:
विज्ञापन

यश ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. यह सीरीज एशियन गेम्स की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Yash Thakur Replaces Harshit Rana: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. यश को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था पदार्पण

यश ठाकुर के लिए यह भारतीय टीम में वापसी का मौका है. उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला था. जिम्बाब्वे दौरे पर यश ने दो मैचों में चार विकेट लिए थे. यश ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए थे. इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी.

गेंदबाजी करते समय चोटिल हुए हर्षित

हर्षित राणा पहले से लगी चोट से उबर रहे थे. वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास और इलाज कर रहे थे. 7 सितंबर को अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें फिर चोट लग गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि हर्षित की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आया है. इसी वजह से वह अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगे.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टेंशन में टीम इंडिया, तेज गेंदबाज हर्षित राणा हुए बाहर

बुमराह, सुंदर और नितीश की भी टीम में वापसी

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया गया है. तीनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे थे. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा. भारतीय टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ भी एक टी20 मैच खेलेगी. इसके बाद टीम एशियन गेम्स में उतरेगी.

अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारत की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reddy Fitness Update: नीतीश कुमार रेड्डी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी तय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola