ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

ईस्ट जोन ने जीता खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

13 साल के लंबे इंतजार के बाद ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. कप्तान ईशान किशन के 270 रनों के तूफानी शतक की बदौलत टीम ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया और साउथ जोन को दबाव में ला दिया. जानें इस ऐतिहासिक जीत की कहानी.

विज्ञापन

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने 13 साल का इंतजार खत्म किया. ईस्ट जोन ने आखिरी बार 2012-13 में दलीप ट्रॉफी जीती थी. इससे पहले टीम ने 2011-12 में भी खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ ईस्ट जोन के नाम अब दलीप ट्रॉफी के तीन खिताब हो गए हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन ने खेली 270 रन की कप्तानी पारी

ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक (फोटो- सोशल मीडिया)
ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक (फोटो- सोशल मीडिया)

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से टीम की जीत की नींव रखी और 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए. शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, अनुकूल रॉय ने 45, वैभव सूर्यवंशी ने 44 और कुनैन कुरैशी ने 40 रन का योगदान दिया. साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट लिए, जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले.

336 रन पर सिमट गया साउथ जोन

708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर खत्म हो गई. कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर शतक से चूक गए. देवदत्त पडिक्कल ने 62 और चामा मिलिंद ने 43 रन बनाए. नारायण जगदीशन ने 32, शेख रशीद ने 27, स्मरण रविचंद्रन ने 23 और श्रेयस गोपाल ने 26 रन जोड़े. ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए. मोहम्मद शमी, कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन को 2-2 विकेट मिले. पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी बढ़त मिली.

ये भी पढ़ें: झारखंड के कुशाग्र को दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने का मिला इनाम, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाएंगे धमाल

दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन का दबदबा

दूसरी पारी में ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी 8 और अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद शिखर मोहन ने 52 रन की पारी खेली. कप्तान ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 98 गेंदों पर 80 रन बनाए. कुमार कुशाग्र ने 46 रन का योगदान दिया.

वहीं कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 और अनुकूल रॉय ने 64 रन बनाए. ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी मजबूत स्थिति में घोषित की और साउथ जोन के सामने विशाल लक्ष्य रखा. ईशान किशन ने फाइनल में बल्ले से कमाल किया. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए. पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन की उनकी पारियां ईस्ट जोन की खिताबी जीत में सबसे बड़ा कारण बनीं.

13 साल बाद फिर चैंपियन बना ईस्ट जोन

ईस्ट जोन के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम को दलीप ट्रॉफी जीतने के लिए 13 साल इंतजार करना पड़ा. 2011-12 और 2012-13 में लगातार दो खिताब जीतने के बाद टीम पहली बार 2026 में चैंपियन बनी. ईशान किशन की कप्तानी में मिली इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अपना तीसरा खिताब दर्ज कर लिया.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर की टीम इंडिया में एंट्री, हर्षित राणा की जगह मिला मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola