West Indies vs South Africa Score: दक्षिण अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया

T20 Cricket WCup: West Indies vs South Africa
West Indies vs South Africa का मैच बारिश की वजह से रुक गया था. हालांकि, खेल दोबारा शुरू हुआ. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया.
West Indies vs South Africa Score : वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इससे पहले T-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच बारिश की वजह से रोकना पड़ा था. हालांकि, खेल दोबारा शुरू हुआ और दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस से नया टारगेट रखा गया था.
Read Also : T20 World Cup: इंग्लैंड ने USA को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, अमेरिका बाहर

वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए टारगेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने जब दो विकेट पर 15 रन बनाए थे, तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था. खेल दोबारा शुरू हुआ. दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस से 17 ओवर में 123 रन बनाने का नया टारगेट रखा गया. दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की.

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 में अपने तीनों मैच जीते. इस तरह से उसने ग्रुप 2 में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस ग्रुप से इंग्लैंड 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा. वह अमेरिका को 10 विकेट से हराकर पहले ही अंतिम 4 में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










