Paralympics: मेडल्स की हुई बरसात तो पदक तालिका में भी भारत ने लगायी लंबी छलांग, तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बरकरार है. भारतीय दल ने छठे दिन यानि सोमवार को विभिन्न खेलों में दो स्वर्ण समेत पांच मेडल अपने नाम किए.
Tokyo Paralympics 2020 : तोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में सोमवार को भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने का अपना सारा पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. भारत ने दो गोल्ड सहित पांच मेडल जीते. शूटिंग में अवनि लेखरा और भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता. भारत के मेडलों की कुल संख्या सात हो गयी है. एक दिन में पांच मेडल जीतने का भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. ओवरऑल भी रिकॉर्ड है. एक पैरालिंपिक सत्र में भारत ने कभी भी चार से अधिक मेडल नहीं जीते थे.
अवनि लेखरा पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतनेवाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं. 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में उन्होंने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया़
भारत ने दो गोल्ड सहित सात मेडल जीते हैं. यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. इसके पूर्व 2016 रियो व 1984 ओलिंपिक में 4-4 मेडल मिले थे. भारत पदक तालिका में अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं, चीन 119 पदकों (54 गोल्ड, 35 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज) के साथ पहले नंबर पर बरकरार है. दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज, कुल 68 पदक) और रशियन पैरालंपिक समिति (19 गोल्ड, 11 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज, कुल 61 पदक) हैं.
Also Read: Tokyo Paralympic 2020: सुमित अंतिल ने रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता गोल्ड, जैवलिन में भारत को तीसरा मेडल
सुमित ने पैरालिंपिक में अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा़ उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. फिर 68.08 मीटर (दूसरे प्रयास ) और 68.55 मीटर (पांचवें प्रयास ) थ्रो कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.
-
1. अवनि लेखरा – निशानेबाजी – स्वर्ण पदक
-
2. सुमित अंतिल – भाला फेंक – स्वर्ण पदक
-
3. देवेंद्र झाझरिया – भाला फेंक – रजत पदक
-
4. योगेश कथुनिया – चक्का फेंक – रजत पदक
-
5. सुंदर सिंह गुर्जर – भाला फेंक – कांस्य पदक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




