IPL 2027 से पहले टीम इंडिया का मेगा शेड्यूल, 9 देशों के खिलाफ खेलेगी 51 मैच

Updated:
विज्ञापन
IPL 2027 से पहले टीम इंडिया का मेगा शेड्यूल, 9 देशों के खिलाफ खेलेगी 51 मैच

विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल पूरी तरह व्यस्त रहने वाला है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से शुरू होकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक भारतीय टीम 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ कुल 51 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी. यहां जानें IPL 2027 से पहले टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम…

विज्ञापन

Team India Full Schedule till IPL 2027: आईपीएल 2026 के समापन के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त होने जा रही है. टीम इंडिया का शेड्यूल अगले साल आईपीएल 2027 की शुरुआत तक पूरी तरह पैक है. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को लगातार क्रिकेट खेलना होगा, जबकि फैंस को लगभग हर महीने टीम इंडिया को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू होने वाला यह व्यस्त कार्यक्रम अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ समाप्त होगा. इस अवधि में भारतीय टीम 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ कुल 51 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी. इनमें टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप शामिल हैं.

लगातार होने वाले दौरों और सीरीज के चलते खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी खास नजर रहेगी. वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अवधि किसी क्रिकेट महोत्सव से कम नहीं होगी. आइए जानते हैं आईपीएल 2027 से पहले टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, जिसमें सभी सीरीज, मैचों की तारीख, वेन्यू और टाइमिंग शामिल हैं.

अफगानिस्तान के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज

मैचतारीखसमय (IST)स्थान
एकमात्र टेस्ट6-10 जून 2026सुबह 9:30 बजेन्यू चंडीगढ़
पहला वनडे13 जून 2026दोपहर 1:30 बजेधर्मशाला
दूसरा वनडे17 जून 2026दोपहर 1:30 बजेलखनऊ
तीसरा वनडे20 जून 2026दोपहर 1:30 बजेचेन्नई

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी. टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा का पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा.

टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा

मैचतारीखसमय (IST)स्थान
पहला टी20I26 जून 2026शाम 7:30 बजेबेलफास्ट
दूसरा टी20I28 जून 2026शाम 7:30 बजेबेलफास्ट

आयरलैंड के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां भारतीय टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 1 जुलाई से 19 जुलाई तक खेला जाएगा.

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल

मैचतिथिसमय (IST)स्थान
पहला टी2001 जुलाई 2026रात 11:00 बजेचेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा टी2004 जुलाई 2026शाम 7:00 बजेमैनचेस्टर
तीसरा टी2007 जुलाई 2026रात 11:00 बजेनॉटिंघम
चौथा टी2009 जुलाई 2026रात 11:00 बजेब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाई 2026रात 11:00 बजेसाउथैम्पटन
पहला वनडे14 जुलाई 2026शाम 5:30 बजेबर्मिंघम
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026शाम 5:30 बजेकार्डिफ़
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026दोपहर 3:30 बजेलंदन

इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 23 जुलाई से 26 जुलाई तक खेला जाएगा.

जिम्मबाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया

मैचतिथिसमय (IST)स्थान
पहला टी2023 जुलाई 2026शाम 4:30 बजेहरारे
दूसरा टी2025 जुलाई 2026शाम 4:30 बजेहरारे
तीसरा टी2026 जुलाई 2026शाम 4:30 बजेहरारे

अगस्त में भारतीय टीम एशियन गेम्स का मुकाबला खेलेगी. उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी. भारत की मेजबानी वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 27 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज करेगी भारत का दौरा

मैचतिथिसमय (IST)स्थान
पहला वनडे27 सितम्बर 2026दोपहर 2:00 बजेतिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे30 सितम्बर 2026दोपहर 2:00 बजेगुवाहाटी
तीसरा वनडे03 अक्टूबर 2026दोपहर 2:00 बजेन्यू चंडीगढ़
पहला टी2006 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेलखनऊ
दूसरा टी2009 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेरांची
तीसरा टी2011 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेइंदौर
चौथा टी2014 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेहैदराबाद
पांचवां टी2017 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेबेंगलुरु

उसके बाद भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. जहां पांच मैचों की टी20, पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा.

न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

तारीखमैचवेन्यूभारतीय समय
22 अक्टूबरपहला टी20Iहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चरात 8:00 बजे
24 अक्टूबरदूसरा टी20Iहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चरात 8:00 बजे
27 अक्टूबरतीसरा टी20Iस्काई स्टेडियम, वेलिंग्टनरात 8:00 बजे
30 अक्टूबरचौथा टी20Iईडन पार्क, ऑकलैंडरात 8:00 बजे
1 नवंबरपांचवां टी20Iसेडन पार्क, हैमिल्टनरात 8:00 बजे
4 नवंबरपहला वनडेईडन पार्क, ऑकलैंडदोपहर 3:00 बजे
7 नवंबरदूसरा वनडेस्काई स्टेडियम, वेलिंग्टनदोपहर 3:00 बजे
10 नवंबरतीसरा वनडेसेडन पार्क, हैमिल्टनदोपहर 3:00 बजे
13 नवंबरचौथा वनडेबे ओवल, तौरंगादोपहर 3:00 बजे
15 नवंबरपांचवां वनडेबे ओवल, तौरंगादोपहर 3:00 बजे
19-23 नवंबरपहला टेस्टबेसिन रिजर्व, वेलिंग्टनसुबह 11:00 बजे
27 नवंबर-1 दिसंबरदूसरा टेस्टहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चसुबह 11:00 बजे

न्यूजीलैंड से आने के बाद भारत की टीम श्रीलंका का मेजबानी करेगी. इस सीरीज में तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक खेला जाएगा.

भारत के दौरे पर आएगी श्रीलंका की टीम

मैचतारीखसमय (IST)स्थान
पहला वनडे13 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेदिल्ली
दूसरा वनडे16 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेबेंगलुरु
तीसरा वनडे19 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेअहमदाबाद
पहला टी2022 दिसंबर 2026शाम 7:00 बजेराजकोट
दूसरा टी2024 दिसंबर 2026शाम 7:00 बजेकटक
तीसरा टी2027 दिसंबर 2026शाम 7:00 बजेपुणे

उसके बाद जनवरी में जिम्बाब्वे की टीम भारत का दौरा करेगी. इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 3 जनवरी से 9 जनवरी तक खेली जाएगी.

जनवरी में जिम्बाब्वे करेगी भारत का दौरा

मैचतारीखसमय (IST)स्थान
पहला वनडे3 जनवरी 2027दोपहर 2:00 बजेकोलकाता
दूसरा वनडे6 जनवरी 2027दोपहर 2:00 बजेहैदराबाद
तीसरा वनडे9 जनवरी 2027दोपहर 2:00 बजेमुंबई

जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आएगी. इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी. वहीं पांचवां टेस्ट 3 मार्च 2027 तक खेला जाएगा. उसके बाद आईपीएल 2027 की शुरुआत होगी.

बॉर्डर गावस्कर सीरीज के भारत आएगी ऑस्ट्रेलिया

मैचतारीखसमय (IST)स्थान
पहला टेस्ट21-25 जनवरी 2027सुबह 9:30 बजेनागपुर
दूसरा टेस्ट29 जनवरी – 2 फरवरी 2027सुबह 9:30 बजेचेन्नई
तीसरा टेस्ट11-15 फरवरी 2027सुबह 9:30 बजेगुवाहाटी
चौथा टेस्ट19-23 फरवरी 2027सुबह 9:30 बजेरांची
पांचवां टेस्ट27 फरवरी – 3 मार्च 2027सुबह 9:30 बजेअहमदाबाद

यह भी पढें: भारतीय टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का धमाका, 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके 72 रन

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola