एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान में क्या देखकर नाराज हो गयीं खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा

खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने बोकारो के चंदनकियारी में निर्माणाधीन एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान में तकनीकी खामियों को देखकर फटकार लगाईं सुधार के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने तीरंदाज खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से भी मुलाकात की.
Jharkhand News: झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा सोमवार को बोकारो पहुंचीं. उन्होंने खेल से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया. इस क्रम में तकनीकी खामियों को देखकर वह नाराज हो गयीं और फटकार लगायीं. उन्होंने खामियों को दूर कर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए. श्रीमती लकड़ा ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर खेल विभाग गंभीर है. खेल से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम किया जा रहा है.
खेल से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का किया निरीक्षण
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक सरोजिनी लकड़ा बोकारो के खेल से जुड़ी निर्माणाधीन आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंदनकियारी के आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र और डे बोर्डिंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र को लेकर आवासन स्थल, भोजन व्यवस्था, खेल उपकरण एवं मैदान के बारे में विस्तृत जानकारी ली.
तकनीकी खामियों को लेकर लगायीं फटकार
खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने बोकारो के चंदनकियारी में निर्माणाधीन एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान में तकनीकी खामियों को देखकर फटकार लगाईं सुधार के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने तीरंदाज खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से भी मुलाकात की. इस क्रम में उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि जल्द ही खिलाड़ियों को किट और खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे.
खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर विभाग गंभीर
खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर खेल विभाग गंभीर है. राज्य में खेल से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




