राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में खेला बैडमिंटन, साइना नेहवाल को दी कड़ी टक्कर, देखें वीडियो
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jul 2024 9:25 AM
President Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन खेल का आनंद उठाया.
President Droupadi Murmu बुधवार को जिस अंदाज में नजर आयीं, आज से पहले उन्हें शायद ही किसी ने देखा होगा. राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन का जमकर आनंद उठाया. उन्होंने ओलंपिक मेडल विजेता खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन में दो-दो हाथ किया.
साइना नेहवाल को राष्ट्रपति से मिली कड़ी टक्कर
टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी और 2012 लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी साइना नेहवाल जब राष्ट्रपति के साथ बैडमिंटन कोर्ट में उतरीं तो उन्हें कड़ी प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेहवाल को कड़ी टक्कर दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने कई शानदार शॉट लगाए.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीरें शेयर की
साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की. तस्वीरें शेयर करते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं. पोस्ट में आगे लिखा गया, पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान शृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










