Paris Olympics 2024: अमन सेहरावत मेडल से बस एक जीत दूर, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Paris Olympics 2024: Aman Sehrawat
Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. वह पदक से अब केवल एक जीत दूर हैं. सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ही रात में खेला जाएगा.
Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान अमन सेहरावत (Aman Sehrawat) पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में भारत के लिए पदक पक्का करने से बस एक जीत दूर हैं. अमन ने अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अल्बानियाई खिलाड़ी की असफल चुनौती के बाद तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन ने यह मुकाबला 12-0 से जीता. फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त रेई हिगुची से होगा. अमन अब भारत के लिए पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं. सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ही रात 9:45 बजे शुरू होगा.
अमन ने क्वार्टर फाइनल के लिए भी दिखाया शानदार खेल
अमन सेहरावत ने इससे पहले गुरुवार को ही उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. उन्होंने एगोरोव को तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से हराया. अमन से भारत को पदक की उम्मीद है. इससे पहले महिलाओं की 50 किलो भार वर्ग में विनेश फोगाट भी फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन मुकाबले से पहले उनका वजन बढ़ा हुआ पाया गया और वह अयोग्य करार दे दी गईं. इस प्रकार इस प्रतियोगिता में भारत के पदक की उम्मीद को बड़ा झटका लगा.
Sports Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




