पद्मश्री से सम्मानित पूर्व मुक्केबाज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 4:51 PM
पद्मश्री से सम्मानित भारत के पूर्व मुक्केबाज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पद्मश्री से सम्मानित भारत के पूर्व मुक्केबाज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक वो हाल ही में दिल्ली से लौटे थे, दिल्ली से वापस आने के बाद उन्हें बुखार आया जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वो दिल्ली से लौटने के बाद यहीं के एक होटल में रह रहे थे.
बता दें कि कल मणिपुर की सरकार ने पाँच कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की थी. जिसमें ये बॉक्सर भी शामिल है. बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी स्थिर है.
सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी को पता चली थी कि वो दिल्ली में अपना इलाज करा रहा था, इस दौरान उनकी देखभाल करने वाली नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गयी. जिसके बाद उनका भी कोरोना का जांच किया गया जहां उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई. जिसके बाद ही उन्हें मणिपुर आने की इजाजत दी गयी. वे सड़क मार्ग से एंबुलेंस के जरिए 2400 किमी का सफर पूरा करके 20 मई को मणिपुर लौटे थे. लेकिन आने के बाद उन्हें बुखार आया जिसके बाद उनकी जांच की गयी जहां वो कोरोना संक्रमित पाए गए.
ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि एंबुलेंस से आने के दौरान वो संक्रमित हुए हैं क्योंकि उस दौरान उनके साथ ड्राइवर, मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर थे. हालांकि अभी साफ साफ कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. सावधानी बरतने के मकसद से सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है. और उनकी रिपोर्ट ले ली गयी है
बता दें कि 41 साल के इस मुक्केबाज को 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में बैंटमवेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल मिल चुका है फिलहाल वो इंडियन नेवी में मुक्केबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










