उलटफेर का शिकार होने से बचे जोकोविच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बचे और रुस के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले में उन्होंने सर्बिया को 2 – 0 से बढ़त दिला दी. आस्ट्रेलियाई ओपन से दूसरे ही दौर में बाहर हुए बारह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने दानिल मेदवेदेव […]
विज्ञापन
पेरिस : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बचे और रुस के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले में उन्होंने सर्बिया को 2 – 0 से बढ़त दिला दी.
आस्ट्रेलियाई ओपन से दूसरे ही दौर में बाहर हुए बारह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने दानिल मेदवेदेव को 3 – 6, 6 – 4, 6 – 1 से हराया. इससे पहले दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी ने 52वीं रैंकिंग वाले कारेन काचानोव को 6 – 4, 6 – 7, 6 – 3, 1 – 6, 7 – 6 से हराकर सर्बिया को जीत के साथ शुरुआत दिलाई थी.
इस मुकाबले के विजेता का सामना क्वार्टर फाइनल में पांच बार के चैम्पियन स्पेन या क्रोएशिया से होगा. स्पेन टीम में 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल नहीं है जो आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल तक पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










