एटीएफ अब डेविस कप और एटीटी के लिये भी रैंकिंग अंक देगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2016 5:12 PM
नयी दिल्ली : एशियाई टेनिस महासंघ (एटीएफ) ने डेविस कप मुकाबलों और हाल में लांच किये गये एशियाई टेनिस टूर (एटीटी) में मैच जीतने वाले खिलाडियों को रैंकिंग अंक देने का फैसला किया है. डेविस कप मुकाबलों में एशिया-ओसनिया क्षेत्र के मैच भी शामिल हैं. एटीपी केवल विश्व ग्रुप और विश्व ग्रुप प्ले आफ स्तर […]
नयी दिल्ली : एशियाई टेनिस महासंघ (एटीएफ) ने डेविस कप मुकाबलों और हाल में लांच किये गये एशियाई टेनिस टूर (एटीटी) में मैच जीतने वाले खिलाडियों को रैंकिंग अंक देने का फैसला किया है. डेविस कप मुकाबलों में एशिया-ओसनिया क्षेत्र के मैच भी शामिल हैं. एटीपी केवल विश्व ग्रुप और विश्व ग्रुप प्ले आफ स्तर को ही रैंकिंग अंक देता है.
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एटीएफ का इस तरह की रैंकिंग शुरू करने का पूरा विचार फरवरी में एशियाई टेनिस टूर (एटीटी) के लांच के साथ ही आया. एटीएफ एटीटी में खिलाडियों को प्रेरित करने और उन्हें पहचान दिलाने के के लिये प्रतिबद्ध है. ” इसके मुताबिक, ‘‘एटीएफ रैंकिंग सूची में अब खिलाडियों के एटीपी अंक, डेविस कप में प्रदर्शन और एटीटी अंक संयुक्त रुप से शामिल होंगे. ”
इसका मतलब है कि अभी तक एटीपी एकल रैंकिंग सूची में जगह नहीं बना पाने वाले खिलाडियों के पास अब एशियाई रैंकिंग सूची में कम से एक एकल रैंक तो होगी. 15 से 17 जुलाई तक हुए क्षेत्रीय मुकाबलों में प्रदर्शन को देखने के बाद कम से कम 19 खिलाडियों के एटीएफ एकल सूची में एक रैंकिंग होगी, जिनके अभी तक कोई एटीपी अंक नहीं हैं. थाईलैंड के प्रुचया इसारो एटीपी सूची में 16 अंक से 907वें स्थान पर हैं. हालांकि डेविस कप और एटीटी में उनके प्रदर्शन को देखते हुए वह एशियाई खिलाडियों में 51 रैंकिंग पर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










