विंबलडन : कल फाइनल में एंडी मर्रे जीतना चाहेंगे दूसरी बार खिताब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 12:21 PM
लंदन : ब्रिटेन के एंडी मर्रे की नजरें अपने दूसरे विंबलडन खिताब पर होंगी जब वह यहां पहली बार फाइनल में पहुंचे कनाडा के मिलोस राओनिच से खेलेंगे. मर्रे ने चेक गणराज्य के 10वीं वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच को 6 – 3, 6 – 3, 6 – 3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि […]
लंदन : ब्रिटेन के एंडी मर्रे की नजरें अपने दूसरे विंबलडन खिताब पर होंगी जब वह यहां पहली बार फाइनल में पहुंचे कनाडा के मिलोस राओनिच से खेलेंगे. मर्रे ने चेक गणराज्य के 10वीं वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच को 6 – 3, 6 – 3, 6 – 3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि राओनिच ने कल रोजर फेडरर को 6 – 3, 6 – 7, 4 – 6, 7 – 5, 6 – 3 से हराकर उलटफेर किया.
इस हार के साथ फेडरर का रिकार्ड आठवां विबंलडन और कैरियर का 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया. पिछले 14 साल में पहली बार फेडरर, नोवाक जोकोविच या रफेल नडाल विबंलडन फाइनल में नहीं होंगे. मर्रे ने तीन साल पहले यहां खिताब जीता था और 1936 में फ्रेड पेरी के बाद विबंलडन जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने थे. आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच से हारने वाले मर्रे इस बार फाइनल में हार का कलंक धोना चाहेंगे. राओनिच के खिलाफ उनके कैरियर का रिकार्ड 6 – 3 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










