आस्ट्रेलियाई ओपन : मर्रे संघर्षपूर्ण जीत से फाइनल में, अब मुकाबला जोकोविच से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेलबर्न : एंडी मर्रे ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके आज यहां पांच सेट तक चले बेहद कडे मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिच को हराकर पांचवीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला विश्व के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच से होगा. […]
विज्ञापन
मेलबर्न : एंडी मर्रे ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके आज यहां पांच सेट तक चले बेहद कडे मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिच को हराकर पांचवीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला विश्व के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच से होगा. दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी ने 13वें वरीय राओनिच को चार घंटे और तीन मिनट तक चले मैच में 4-6, 7-5, 6-7, 6-4, 6-2 से हराया. यह पहला अवसर है जबकि मर्रे ने किसी सेमीफाइनल मुकाबले में 1-2 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की.
मर्रे अब तक आस्ट्रेलियाई ओपन में चार बार उप विजेता रहे हैं और इनमें से तीन अवसरों पर उन्हें पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने हराया है जबकि एक बार रोजर फेडरर ने उनका खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं होने दिया था. जोकोविच ने कल फेडरर को चार सेटों में पराजित करके खिताबी मुकाबले में जगह बनायी थी.
मर्रे इससे पहले 2010, 2011, 2013 और 2015 में फाइनल में पहुंचे थे. यह ब्रिटिश खिलाड़ी हालांकि इस बार खिताब जीतने के प्रति प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खेल को लेकर अपनी रणनीति पर टिके रहना होगा और किसी तरह की गलती करने से बचना होगा. उसे (जोकोविच) इस कोर्ट पर खेलना पसंद है. हम इससे पहले भी यहां पर कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेल हैं लेकिन उम्मीद है कि इस बार परिणाम भिन्न होगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










