तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका कुमारी ने लगाया कांस्य पर निशाना

Published at :31 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका कुमारी ने लगाया कांस्य पर निशाना

अंताल्या : भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में आज यहां कांस्य पदक के मुकाबले में कोरिया की चांग ह्ये जिन को हरा दिया. प्रतियोगिता में नौवीं वरीयता प्राप्त दीपिका ने अपनी दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी को 6-2 से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. कोरिया के तीरंदाजों ने स्वर्ण […]

विज्ञापन

अंताल्या : भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में आज यहां कांस्य पदक के मुकाबले में कोरिया की चांग ह्ये जिन को हरा दिया. प्रतियोगिता में नौवीं वरीयता प्राप्त दीपिका ने अपनी दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी को 6-2 से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया.

कोरिया के तीरंदाजों ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये. इससे पहले 20 वर्षीय दीपिका सेमीफाइनल में कडी चुनौती देने के बावजूद कोरिया की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता की बो बेय को मात देने में सफल नहीं हो सकी. डोला बनर्जी, सतबीर कौर और स्नेहल दिवाकर व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola