मियामी ओपन के फाइनल में नोवाक और मर्रे के बीच मुकाबला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2015 12:05 PM

विज्ञापन

मियामी : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और एंडी मरे ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया.मियामी मास्टर्स के तीसरे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे ब्रिटेन के मरे ने चेक गणराज्य के टामस बर्डीच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर […]

विज्ञापन

मियामी : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और एंडी मरे ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया.मियामी मास्टर्स के तीसरे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे ब्रिटेन के मरे ने चेक गणराज्य के टामस बर्डीच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनायी.

इस हफ्ते करियर में 500 मैच जीतने वालों के एलीट क्लब में शामिल हुए मरे चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेलेंगे. दूसरी तरफ इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मरे को हराकर अपने कैरियर का आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच ने एक अन्य सेमीफाइनल में जान इसनर को 7-6, 6-2 से शिकस्त दी.

सर्बिया के जोकोविच तीसरी बार इंडियन वेल्स और मियामी मास्टर्स हार्डकोर्ट खिताब जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश करेंगे.जोकोविच ने इससे पहले 2011 और फिर पिछले साल ये दोनों खिताब एक साथ जीते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola