ऑस्ट्रेलियन ओपन में अच्छे प्रदर्शन की एंडी मर्रे को उम्मीद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 5:15 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : इंग्लैंड के टेनिस खिलाडी एंडी मर्रे को ऑस्ट्रेलियन ओपन के शुरुआती दौर में कठिन ड्रॉ मिला है जहां फाइनल की राह में उनका सामना रोजर फेडरर और राफेल नडाल से हो सकता है लेकिन मर्रे का कहना है कि वह अपने खेल को लेकर विश्वास से भरे हैं. मेलबर्न पार्क में पूर्व में […]

विज्ञापन

मेलबर्न : इंग्लैंड के टेनिस खिलाडी एंडी मर्रे को ऑस्ट्रेलियन ओपन के शुरुआती दौर में कठिन ड्रॉ मिला है जहां फाइनल की राह में उनका सामना रोजर फेडरर और राफेल नडाल से हो सकता है लेकिन मर्रे का कहना है कि वह अपने खेल को लेकर विश्वास से भरे हैं.

मेलबर्न पार्क में पूर्व में तीन बार फाइनल में पहुंचे मर्रे विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं और क्वार्टर फाइनल में वह फेडरर से भिड़ सकते हैं और वहां से आगे बढने पर सेमीफाइनल में संभवत: उनका सामना नडाल से होगा.
साथ ही वह चौथे दौर में विश्व के 11 वें नंबर के खिलाडी ग्रिगोर दिमित्रोव से भिड़ सकते हैं.मर्रे ने कहा, निश्चित तौर पर यह एक बहुत कठिन ड्रॉ है. अगर आपको उन खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़े तो यह निश्चित रूप से बहुत मुश्किल होगा. मुझे इसका पता है. यह ठीक है. उन्होंने कहा, लेकिन अकसर इस तरह की प्रतियोगिताओं में आपको पता है कि उलटफेर होते हैं. और आपको देखना और इंतजार करना होगा कि आपका हर दौर में किससे सामना होगा क्योंकि हर बार चीजें जितनी आसान दिखती हैं, उस तरह से नहीं होतीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola