किम सीयर्स के हुए एंडी मर्रे, की सगाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : एंडी मर्रे ने कल दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने लंबी अवधि से अपनी महिला मित्र रही किम सीयर्स के साथ सगाई की घोषणा की और साथ ही दानी वेल्वर्डु और जेज ग्रीन को अपने कोचिंग स्टॉफ से बाहर करने का फैसला किया. विंबलडन में 2013 के चैंपियन मर्रे ने 26 वर्षीय सीयर्स के […]
विज्ञापन
लंदन : एंडी मर्रे ने कल दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने लंबी अवधि से अपनी महिला मित्र रही किम सीयर्स के साथ सगाई की घोषणा की और साथ ही दानी वेल्वर्डु और जेज ग्रीन को अपने कोचिंग स्टॉफ से बाहर करने का फैसला किया.
विंबलडन में 2013 के चैंपियन मर्रे ने 26 वर्षीय सीयर्स के साथ सगाई की है. ये दोनों पिछले नौ वर्षों से साथ में रह रहे थे.
आम जिंदगी से बाहर टेनिस कोर्ट पर भी मर्रे ने महत्वपूर्ण फैसले किये.
शुरू में अपनी मां जूडी से कोचिंग लेने वाले मर्रे ने एमेलो मोरेस्मो को अपनी मुख्य कोच बनाये रखा लेकिन अपनी पेशेवर जिंदगी में अहम भूमिका निभाने वाले दो व्यक्तियों को बाहर कर दिया.मर्रे ने अपने दोस्त और हिटिंग पार्टनर वेल्वर्डु और फिटनेस कोच ग्रीन को अपने कोचिंग स्टाफ से हटा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










