ePaper

कमर की चोट से उबरे रोजर फेडरर, खेलेंगे डेविस कप

Updated at : 21 Nov 2014 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
कमर की चोट से उबरे रोजर फेडरर, खेलेंगे डेविस कप

लिली : टेनिस स्टार रोजर फेडरर की फिटनेस को लेकर लगाये जा रहे कयास बेकार साबित हो गये हैं. खबर है कि फ्रांस के खिलाफ डेविस कप फाइनल खेलने के लिए वे फिट हैं. स्विटजरलैंड खेमे में चिंता थी कि कमर की चोट के कारण वह नहीं खेल सकेंगे. लेकिन कल हुए ड्रा में उनका […]

विज्ञापन

लिली : टेनिस स्टार रोजर फेडरर की फिटनेस को लेकर लगाये जा रहे कयास बेकार साबित हो गये हैं. खबर है कि फ्रांस के खिलाफ डेविस कप फाइनल खेलने के लिए वे फिट हैं.

स्विटजरलैंड खेमे में चिंता थी कि कमर की चोट के कारण वह नहीं खेल सकेंगे. लेकिन कल हुए ड्रा में उनका नाम था और वह दूसरे एकल मुकाबले में गाएल मोंफिल्स से खेलेंगे. फ्रांस के नंबर एक खिलाडी जो विलफ्राइड सोंगा का सामना स्टान वावरिंका से होगा.

युगल मुकाबले में जूलियन बेनेतू और रिचर्ड गास्केत की टक्कर मार्को सी और माइकल लैमर से होगी. वहीं उलट एकल में टीसोंगा का सामना फेडरर से और मोंफिल्स का वावरिंका से होगा.

फेडरर को लंदन में पिछले सप्ताह एटीपी विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल के दौरान चोट लगी थी. उन्होंने उस मैच में वावरिंका को हराया था लेकिन नोवाक जोकोविच के खिलाफ फाइनल नहीं खेल सके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola