ओलंपिक की तैयारियों के लिए फिट रहना चाहती हैं ज्वाला
Updated at : 26 Oct 2014 8:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चोट के कारण इंचियोन एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाने वाली चोटी की युगल बैडमिंटन खिलाडी ज्वाला गुट्टा ने आज कहा कि 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक खेलों की अच्छी तैयारी के लिये खुद को फिट रखना महत्वपूर्ण है.ज्वाला ने घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों से नाम वापस लिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चोट के कारण इंचियोन एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाने वाली चोटी की युगल बैडमिंटन खिलाडी ज्वाला गुट्टा ने आज कहा कि 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक खेलों की अच्छी तैयारी के लिये खुद को फिट रखना महत्वपूर्ण है.ज्वाला ने घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों से नाम वापस लिया था लेकिन इसके बाद वह डेनमार्क और फ्रांस में सुपर सीरीज में खेली.
ज्वाला ने आज यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘मुझे खुद को फिट रखने, अपनी शारीरिक मजबूती और ओवरआल फिटनेस पर काम करने की जरुरत है. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. मैं अश्विनी : पोनप्पा : के साथ अभ्यास करके अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करुंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चोट से वापसी करने के बाद मुझे अपने शरीर का ध्यान रखना होगा. एक निश्चित उम्र के बाद आपको उसी हिसाब से अपने शरीर का ध्यान रखना होता है. अगला साल काफी महत्वपूर्ण है तथा मैं अधिकतर टूर्नामेंट में भाग लेना चाहती हूं क्योंकि मेरा लक्ष्य रियो ओलंपिक है. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




