आईटीएफ के फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है पाकिस्तान टेनिस महासंघ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 9:44 PM
कराची : पाकिस्तान टेनिस महासंघ बुधवार को एक अहम बैठक में फैसला लेगा कि भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबला इस्लामाबाद की बजाय अन्यत्र कराने के आईटीएफ के फैसले के खिलाफ वह अपील करेगा या नहीं. अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 29 और 30 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले का आयोजन इस्लामाबाद के बजाय […]
कराची : पाकिस्तान टेनिस महासंघ बुधवार को एक अहम बैठक में फैसला लेगा कि भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबला इस्लामाबाद की बजाय अन्यत्र कराने के आईटीएफ के फैसले के खिलाफ वह अपील करेगा या नहीं.
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 29 और 30 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले का आयोजन इस्लामाबाद के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला किया है. पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने कहा , हम भावी कार्रवाई के बारे में बैठक में फैसला लेंगे. हमारे पास अपील का विकल्प है.
हमारे शीर्ष खिलाड़ियों ऐसाम उल हक और अकील खान ने साफ कर दिया है कि इस्लामाबाद में मुकाबला नहीं होने पर वे नहीं खेलेंगे. उन्होंने कहा , हमारे लिये यह कठिन स्थिति है. हमारे पास तटस्थ स्थान चुनने का विकल्प है, लेकिन अब ग्रासकोर्ट स्थान तलाशना कठिन होगा.
हार्डकोर्ट पर खेलना हमारे हक में नहीं रहेगा. सैफुल्लाह ने कहा कि वह डेविस कप को लेकर भारत के रवैये से निराश हैं. उन्होंने कहा, भारत ने खेलों के टूर्नामेंट का राजनीतिकरण कर दिया. मैंने सुना है कि एआईटीएफ इस्लामाबाद टीम भेजने को तैयार था, लेकिन सरकार से मंजूरी नहीं मिली. मैं इसे सियासत ही कहूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










