ePaper

मुंबई सिटी की निगाहें घरेलू चरण की शुरुआत जीत से करने पर

Updated at : 30 Oct 2019 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई सिटी की निगाहें घरेलू चरण की शुरुआत जीत से करने पर

मुंबई : मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब गुरुवार को इंडियन सुपर लीग मैच में नयी टीम ओड़िशा एफसी से भिड़ेगा, जिसमें उसकी कोशिश घरेलू चरण की शुरुआत जीत से करने की होगी. मुंबई सिटी एफसी ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसने एक में जीत हासिल की है, जबकि चेन्नइयन एफसी के खिलाफ […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब गुरुवार को इंडियन सुपर लीग मैच में नयी टीम ओड़िशा एफसी से भिड़ेगा, जिसमें उसकी कोशिश घरेलू चरण की शुरुआत जीत से करने की होगी. मुंबई सिटी एफसी ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसने एक में जीत हासिल की है, जबकि चेन्नइयन एफसी के खिलाफ चेन्नई में पिछले रविवार को हुआ मुकाबला ड्रा रहा.

मुंबई ने कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से शिकस्त दी. अब मेजबान टीम गुरुवार को जीत से और अंक अपनी झोली में डालना चाहेगी. कोच जोर्गे कोस्टा की टीम अपने स्टार फॉरवर्ड सेनेगल के मोदोऊ सोगोऊ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, जो पिछले सत्र में उनके सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे.

वहीं ओड़िशा ने भी दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है. टीम भी पहली जीत पर निगाह लगाये होगी, जिसके लिए उसे सोगोऊ को गोल करने से रोकना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola