चयन में निरंतरता से सदस्यों को एक दूसरे को समझने में मदद मिली : रानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 5:47 PM

विज्ञापन

भुवनेश्वर : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि ओलंपिक क्वालीफायर से पहले चयन में निरंतरता से उनकी टीम की सदस्यों को एक दूसरे को समझने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि आगामी एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में जब उनकी टीम खेलेगी तो घरेलू समर्थन उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला होगा. शुक्रवार को […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि ओलंपिक क्वालीफायर से पहले चयन में निरंतरता से उनकी टीम की सदस्यों को एक दूसरे को समझने में मदद मिली.

उन्होंने कहा कि आगामी एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में जब उनकी टीम खेलेगी तो घरेलू समर्थन उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला होगा. शुक्रवार को मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने 18 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की जिसमें उन्होंने इस महीने के शुरू में इंग्लैंड के अभ्यास दौरे पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों को बरकरार रखा.

रानी ने कहा, हमारा खिलाड़ियों का ग्रुप काफी समय से एक दूसरे के साथ खेल रहा है और इससे निश्चित रूप से सभी टीम सदस्यों को अच्छी तरह से समझने में मदद मिली.उन्होंने कहा, हम एक दूसरे को मैदान के अंदर बाहर अच्छी तरह जानते हैं इसलिये मेरा मानना है कि इससे हमें काफी मदद मिली. हम यहां क्वालीफायर में अमेरिका से भिड़ने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ होने के लिये तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola