तोक्यो : ओलिंपिक खेलों में पहली बार भारत का होगा आतिथ्य गृह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 7:13 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगले साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए पहली बार भारत का ओलिंपिक आतिथ्य गृह बनेगा. भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) और जेएसडब्ल्यू समूह ने गुरुवार को इस सुविधा को बनाने के लिए साझेदारी की. ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले कई देश खेलों के दौरान अपना आतिथ्य गृह बनाते हैं, लेकिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगले साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए पहली बार भारत का ओलिंपिक आतिथ्य गृह बनेगा. भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) और जेएसडब्ल्यू समूह ने गुरुवार को इस सुविधा को बनाने के लिए साझेदारी की.

ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले कई देश खेलों के दौरान अपना आतिथ्य गृह बनाते हैं, लेकिन भारत के लिए यह पहली बार होगा. इसमें भारतीय संस्कृति और विरासत को दिखाया जायेगा. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता की मौजूदगी में इंडिया हाउस के लोगो का अनावरण किया. रीजीजू ने कहा, तोक्यों में होने वाले ओलिंपिक के लिए इंडिया हाउस शानदार विचार है. हमें ऐसी टीम की जरूरत है जो चैंपियन खिलाड़ी बना सकें.

ओलिंपिक के लिए हमें खिलाड़ियों को सही माहौल देना होगा. तोक्यो खेलों में इंडिया हाउस भारत की झलक पेश करेगा. इंडिया हाउस अगले साल जुलाई में खुल जायेगा और इसका निर्माण खेल गांव के और अरिआके क्षेत्र में स्थित खेल परिसर के पास 2,200 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में होगा. यह भारतीय एथलीटों के लिए घर जैसा माहौल उपलब्ध करायेगा जहां उनके लिए चिकित्सा सुविधा के साथ भोजन भी उपलब्ध रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola