ePaper

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के 7 खिलाड़ियों को मिला पदक

Updated at : 01 Oct 2019 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के 7 खिलाड़ियों को मिला पदक

रांची :केरल के कोच्चि में 26 सितंबर से 30 सितंबर तकआयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (क्लासिक) में झारखंड के सात खिलाड़ियों को पदक मिला है. पावरलिफ्टिंग इंडिया की ओर झारखंड से आठ खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लिये, जिसमें सात खिलाड़ियों ने पदक जीता. इसमें सब जूनियर से लेकर मास्टर कैटेगरी के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता […]

विज्ञापन

रांची :केरल के कोच्चि में 26 सितंबर से 30 सितंबर तकआयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (क्लासिक) में झारखंड के सात खिलाड़ियों को पदक मिला है.

पावरलिफ्टिंग इंडिया की ओर झारखंड से आठ खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लिये, जिसमें सात खिलाड़ियों ने पदक जीता. इसमें सब जूनियर से लेकर मास्टर कैटेगरी के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई.

झारखंड के खिलाड़ियों में 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में राहुल भगत को कांस्‍य, 66 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में रामवीर सिंह को कांस्‍य, 83 किलोग्राम सीनियर वर्ग में महेंद्र सिंह को कांस्‍य, 93 किलोग्राम जूनियर वर्ग में मुकेश सिंह को रजत, 66 किलोग्राम सीनियर वर्ग में आशीष दे को रजत और 83 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में कामयानी सिंह को रजत मिला है.

वहीं, एकमात्र महिला खिलाड़ी मनीषा एक्का को 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त हुआ है. झारखंड के इन खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर सरदार इंद्रजीत सिंह ने बधाई दी है. आपको बता दें कि अधिकतर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर सरदार इंद्रजीत सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें…

कॉमनवेल्‍थ में दो स्‍वर्ण जीतकर रांची लौटे इंद्रजीत सिंह का भव्‍य स्‍वागत

रांची के पावरलिफ्टर इंद्रजीत सिंह ने कॉमनवेल्थ में जीते दो स्वर्ण, खिलाड़ियों में उत्साह

खेल दिवस पर विशेष : खिलाड़ियों के लिए मिसाल हैं इंद्रजीत, 66 की उम्र में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola