भारत-पाकिस्‍तान तनाव का असर डेविस कप पर, मुकाबला नवंबर तक स्‍थगित

Updated at : 22 Aug 2019 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाकिस्‍तान तनाव का असर डेविस कप पर, मुकाबला नवंबर तक स्‍थगित

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने सुरक्षा समीक्षा के बाद पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के डेविस कप मुकाबले को गुरुवार को नवंबर तक स्थगित कर दिया. यह मुकाबला इस्लामाबाद में 14-15 सितंबर को होना था. आईटीएफ ने कहा कि वह ‘असाधारण परिस्थितियों’ में मुकाबले को स्थगित कर रहा है. आईटीएफ ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने सुरक्षा समीक्षा के बाद पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के डेविस कप मुकाबले को गुरुवार को नवंबर तक स्थगित कर दिया.

यह मुकाबला इस्लामाबाद में 14-15 सितंबर को होना था. आईटीएफ ने कहा कि वह ‘असाधारण परिस्थितियों’ में मुकाबले को स्थगित कर रहा है. आईटीएफ ने बयान में कहा, ‘स्वतंत्र विशेषज्ञ सुरक्षा सलाहकारों द्वारा पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति की गहन सुरक्षा समीक्षा के बाद डेविस कप समिति ने भारत और पाकिस्तान के बीच इस्लामबाद में 14-15 सितंबर को होने वाले डेविस कप एशिया/ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले को स्थगित करने का फैसला किया है.

बयान के अनुसार, समिति निष्कर्ष पर पहुंची है कि यह असाधारण परिस्थिति है और आईटीएफ की पहली प्राथमिकता खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा है. आईटीएफ ने कहा कि यह मुकाबला अब नवंबर में होगा और इसकी तारीखों की पुष्टि समिति नौ सितंबर तक करेगी.

आईटीएफ ने कहा, आईटीएफ पाकिस्तान की स्थिति की निगरानी जारी रखेगा और डेविस कप समिति मुकाबले को लेकर सुरक्षा स्थिति के पुन: मूल्यांकन के लिए दोबारा बैठक करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola