वाल्मिकी, हरजीत का डच क्लब से करार, यूरो हॉकी लीग में खेलेंगे

नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी खिलाड़ी देविंदर वाल्मिकी और हरजीत सिंह ने नीदरलैंड के क्लब एचजीसी के साथ 2019-20 सत्र के लिये अनुबंध किया है और इस दौरान वे आगामी यूरो हाकी लीग के मैचों में खेलेंगे. वाल्मिकी और हरजीत दोनों मिडफील्डर हैं और अभी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. यूरो हॉकी लीग में […]
नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी खिलाड़ी देविंदर वाल्मिकी और हरजीत सिंह ने नीदरलैंड के क्लब एचजीसी के साथ 2019-20 सत्र के लिये अनुबंध किया है और इस दौरान वे आगामी यूरो हाकी लीग के मैचों में खेलेंगे.
वाल्मिकी और हरजीत दोनों मिडफील्डर हैं और अभी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. यूरो हॉकी लीग में वे चार अक्टूबर को बार्सिलोना में पदार्पण करेंगे. एचजीसी ने 2011 में यूरो हॉकी लीग का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा.वाल्मिकी रियो ओलंपिक 2016 की भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अब तक भारत की तरफ से 48 मैच खेले हैं. हरजीत 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने राष्ट्रीय टीम की तरफ से 52 मैच खेले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










