भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फीफा रैंकिंग में छह पायदान की लगायी छलांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 9:24 PM
नयी दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के बूते ताजा जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 57वें स्थान पर पहुंच गयी. एशियाई देशों में भारतीय महिला टीम 11वें स्थान पर काबिज है. टीम के 1422 अंक हैं, जबकि 29 मार्च को पिछली जारी […]
नयी दिल्ली : भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के बूते ताजा जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 57वें स्थान पर पहुंच गयी.
एशियाई देशों में भारतीय महिला टीम 11वें स्थान पर काबिज है. टीम के 1422 अंक हैं, जबकि 29 मार्च को पिछली जारी रैंकिंग सूची में उसके 1392 अंक थे. जनवरी के बाद से टीम ने 18 मैच खेले हैं जिसमें से उसने 12 जीते, एक ड्रॉ खेला जबकि पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा. टीम विदेशी अभ्यास दौरों पर हांगकांग, इंडोनेशिया और तुर्की गयी.
उसने सैफ चैम्पियनशिप, एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर का दूसरा राउंड खेला. इसके अलावा उसने भुवनेश्वर में शुरुआती हीरो गोल्ड कप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भाग लिया. टीम इस महीने के अंत में स्पेन में कोटिफ कप में खेलेगी. मुख्य कोच मेमोल राकी ने फीफा रैंकिंग में छलांग लगाने के लिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










