बलात्कार के आरोप में फंसे फॉटबॉलर नेमार के टखने में चोट, कोपा अमेरिका से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 3:22 PM
ब्रासीलिया : ब्राजील के सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार कतर के खिलाफ दोस्ताना मैच में 2-0 से मिली जीत के दौरान टखने में चोट लगने के कारण कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा , चोट गंभीर होने के कारण नेमार समय रहते फिट नहीं हो पायेंगे लिहाजा वह […]
ब्रासीलिया : ब्राजील के सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार कतर के खिलाफ दोस्ताना मैच में 2-0 से मिली जीत के दौरान टखने में चोट लगने के कारण कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा , चोट गंभीर होने के कारण नेमार समय रहते फिट नहीं हो पायेंगे लिहाजा वह टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे. चोट से दुखी नेमार बेंच पर अपना चेहरा हाथों से छिपाये बैठे थे. उनके दाहिने पैर पर बर्फ की पट्टी लगी हुई थी.
ब्राजील को नौ दिन बाद बोलिविया के खिलाफ पहला कोपा अमेरिका मैच खेलना है. नेमार पर एक महिला ने पेरिस के होटल में बलात्कार के आरोप भी लगाये हैं.
इसे भी पढ़ें…
नेमार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा- वह मुझे पसंद था, बनाना चाहती थी शारीरिक संबंध लेकिन…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










