जैसन बेहरनडोर्फ को उम्मीद आईपीएल के प्रदर्शन से वर्ल्डकप टीम में जगह मिलेगी

मुंबई : मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ को लगता है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह सुरक्षित करने में मदद मिलेगी. न्यू साउथ वेल्स के 28 वर्षीय गेंदबाज ने बुधवार को आईपीएल में प्रभावशाली शुरुआत की […]
मुंबई : मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ को लगता है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह सुरक्षित करने में मदद मिलेगी. न्यू साउथ वेल्स के 28 वर्षीय गेंदबाज ने बुधवार को आईपीएल में प्रभावशाली शुरुआत की तथा चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज अंबाती रायुडु और वनडाउन सुरेश रैना को आउट किया.
उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट लिये. बेहरनडोर्फ ने कहा, ‘‘यहां अच्छे प्रदर्शन से वास्तव में मुझे मदद मिल सकती है. मेरा सबसे मजबूत पक्ष नयी गेंद को स्विंग कराना और कुछ विकेट लेना है, इसलिए ऐसा करने में सक्षम होना और चयनकर्ताओं के दिमाग में यह बात रखना कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, मेरे लिये अच्छा है. उम्मीद है कि इससे मैं दावेदार बना रहूंगा.’ उन्हें उम्मीद है कि बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के साथ उन्हें भी आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में जगह मिलने में दिक्कत नहीं होगी.
चयनसमिति दो सप्ताह में टीम का चयन कर सकती है. बेहरनडोर्फ ने कहा, ‘‘ऐसा हो सकता है. टीम में बायें हाथ के दो तेज गेंदबाजों को रखने में कुछ भी गलत नहीं है. आस्ट्रेलिया ने पूर्व में ऐसा बहुत अधिक बार नहीं किया लेकिन मुझे इसका कोई कारण नजर नहीं आता जिससे हम ऐसा नहीं कर सकते. मिशेल डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करता है. वह बीच के ओवरों और शुरू में भी गेंदबाजी कर सकता है. अगर हम दोनों एक साथ टीम में चुने जाते हैं तो हम अलग अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुरू में गेंदबाजी कर सकता हूं और मिशेल बीच के ओवरों और डेथ ओवरों में जिम्मेदारी संभाल सकता है. यह काफी रोमांचक होगा. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




