मियामी ओपन : फेडरर फाइनल में, इसनर से भिड़ने को तैयार

मियामी : रोजर फेडरर ने कनाडा के युवा स्टार डेनिस शापोवालोव को सीधे सेटों में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना जान इसनर से होगा. फेडरर ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शापोवालोव को 6-2, 6-4 से पराजित किया. इस स्विस स्टार को अपने 50वें एटीपी […]
मियामी : रोजर फेडरर ने कनाडा के युवा स्टार डेनिस शापोवालोव को सीधे सेटों में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना जान इसनर से होगा.
फेडरर ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शापोवालोव को 6-2, 6-4 से पराजित किया. इस स्विस स्टार को अपने 50वें एटीपी मास्टर्स खिताब के लिये अब इसनर की चुनौती को समाप्त करना होगा.
इसनर ने एक अन्य सेमीफाइनल में शापोवालोव के मित्र और हमवतन फेलिक्स आगुर अलिसीमे को 7-6 (7/3), 7-6 (7/4) से हराया. उन्होंने कुल 21 ऐस लगाये और वह 20 बार के चैंपियन फेडरर के खिलाफ यही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




