ePaper

जब संजू सैमसन ने वार्नर से कहा, आपने मेरा शतक और दिन बेकार कर दिया

Updated at : 30 Mar 2019 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
जब संजू सैमसन ने वार्नर से कहा, आपने मेरा शतक और दिन बेकार कर दिया

हैदराबाद : संजू सैमसन की बेहतरीन शतकीय पारी को डेविड वार्नर ने अपने आक्रामक अर्धशतक से धूमिल कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई. सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाये लेकिन उनका यह प्रयास बेकार चला गया क्योंकि वार्नर (37 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मैच में […]

विज्ञापन

हैदराबाद : संजू सैमसन की बेहतरीन शतकीय पारी को डेविड वार्नर ने अपने आक्रामक अर्धशतक से धूमिल कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई. सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाये लेकिन उनका यह प्रयास बेकार चला गया क्योंकि वार्नर (37 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मैच में राजस्थान रायल्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज की.

मैच के बाद वार्नर ने सैमसन का इंटरव्यू किया और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि रायल्स 250 रन बनाने पर ही यह मैच बचा सकता था. सैमसन ने वार्नर से कहा, ‘‘आपने मेरा दिन बेकार कर दिया. आपने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके सामने मेरा शत प्रतिशत भी पर्याप्त नहीं था. आपने जिस तरह से पारी की शुरुआत की उससे हम पावरप्ले में ही मैच गंवा चुके थे. अगर आपके जैसा खिलाड़ी विरोधी टीम में हो तो हमें 250 रन की जरूरत पड़ेगी. यह विशेष पारी थी.’ वार्नर ने भी सैमसन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दिखाया कि इस मुश्किल पिच पर कैसे बल्लेबाजी करनी है.

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, ‘‘हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली और संजू ने बेहतरीन पारी खेली. उसे पूरा श्रेय जाता है. उसने वास्तव में शानदार बल्लेबाजी की. उसने क्रीज पर पांव जमाने में समय लिया और विकेट बाद में अच्छा होता गया. असल में मुझे नहीं लग रहा था कि इस विकेट पर 200 बनाये जा सकते हैं. उसने हमें दिखाया कि इस विकेट पर कैसे बल्लेबाजी करनी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola