टोक्यो ने ‘चेरी ब्लासम'' के आकार की ओलंपिक मशाल का किया अनावरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 10:27 PM

विज्ञापन

तोक्यो : टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने बुधवार को चेरी ब्लासम के आकार की ओलंपिक मशाल का अनावरण किया. आयोजकों ने बताया कि मशाल का शीर्ष हिस्सा चेरी ब्लासम के आकार का है और इसमें वही तकनीक इस्तेमाल की गई है जो जापान की बुलेट ट्रेन बनाने में की जाती है. सुनहरे गुलाब की […]

विज्ञापन

तोक्यो : टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने बुधवार को चेरी ब्लासम के आकार की ओलंपिक मशाल का अनावरण किया. आयोजकों ने बताया कि मशाल का शीर्ष हिस्सा चेरी ब्लासम के आकार का है और इसमें वही तकनीक इस्तेमाल की गई है जो जापान की बुलेट ट्रेन बनाने में की जाती है.

सुनहरे गुलाब की तरह चमकदार यह टार्च 71 सेंटीमीटर लंबी और एक किलो 200 ग्राम वजन की है. इसमें 2011 में भूकंप और सुनामी पीड़ितों के लिये अस्थायी मकान बनाने में इस्तेमाल किये गए एल्युमिनियम से निकले अपशिष्टों का इस्तेमाल किया गया है. ओलंपिक मशाल रिले फुकुशिमा से 26 मार्च 2020 को शुरू होगी जो 10 जुलाई को तोक्यो पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola