हॉकी विश्व कप पर स्मारिका डाक टिकट जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2018 3:58 PM
भुवनेश्वर : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्व कप पर बुधवार को स्मारिका डाक टिकट जारी किया. इस डाक टिकट को जारी करने का लक्ष्य राज्य में हो रहे 14वें पुरुष हॉकी विश्व कप को यादगार बनाना है. पटनायक ने कहा, मैं हॉकी विश्व कप के समय खूबसूरत डाक टिकट जारी करने […]
भुवनेश्वर : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्व कप पर बुधवार को स्मारिका डाक टिकट जारी किया. इस डाक टिकट को जारी करने का लक्ष्य राज्य में हो रहे 14वें पुरुष हॉकी विश्व कप को यादगार बनाना है.
पटनायक ने कहा, मैं हॉकी विश्व कप के समय खूबसूरत डाक टिकट जारी करने के लिए डाक विभाग को धन्यवाद देना चाहता हूं. ओडिशा के मुख्य महा डाकपाल जलेश्वर कहानर ने बताया कि कलिंग स्टेडियम में स्टाल लगाया गया है जहां से लोग नयी डाक टिकट खरीद सकते हैं.
उन्होंने साथ कहा कि डाक टिकटों के प्रचार के लिए 15 से 17 दिसंबर पर क्योंझर में राज्य स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. बुधवार को होने वाले विश्व कप मैचों में बेल्जियम का सामना कनाडा से होगा जबकि भारत को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है.
ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप का दूसरा उद्घाटन समारोह बुधवार शाम को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा, जिसमें बालीवुड अभिनेता सलमान खान और संगीतकार एआर रहमान अपनी प्रस्तुति देंगे.
इसे भी पढ़ें…
पीएम मोदी ने हॉकी विश्व कप के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दी
सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मिलेनियम सिटी कटक में 28 नवंबर 2018 को होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के जश्न से जुड़ने की खुशी है. दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों की हौसलाअफजाई करें और इसे यादगार बनाएं.
विश्व कप का पहला उद्घाटन समारोह मंगलवार शाम यहां कलिंग स्टेडियम में हुआ था जिसमें बालीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित और एआर रहमान ने प्रस्तुति दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










