प्रशंसक के आंख की रोशनी चले जाने से बेहद दुखी हैं कोएपका

पेरिस : तीन बार के मेजर विजेता गोल्फर ब्रूक्स कोएपका ने कहा कि राइडर कप में उनके शाट से एक प्रशंसक के आंख की रोशनी चले जाने से वह बेहद दुखी हैं. कोएपका ने ट्विटर पर बयान जारी करके कहा है कि उन्होंने कोरिनी रेमांडे और उनके परिवार से संपर्क किया था और उन्हें उनके […]
पेरिस : तीन बार के मेजर विजेता गोल्फर ब्रूक्स कोएपका ने कहा कि राइडर कप में उनके शाट से एक प्रशंसक के आंख की रोशनी चले जाने से वह बेहद दुखी हैं. कोएपका ने ट्विटर पर बयान जारी करके कहा है कि उन्होंने कोरिनी रेमांडे और उनके परिवार से संपर्क किया था और उन्हें उनके प्रति सहानुभूति है. प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को पेरिस के निकट स्थित ले गोल्फ नेशनल में छठे होल में कोएपका का ड्राइव दर्शकों के बीच चला गया था. वह रेमांडे की आंख पर लगा . इस 49 वर्षीय फ्रांसीसी महिला के आंख की रोशनी चली गयी. रेमांड ने कहा है कि वह आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




