जन्मदिन पर छेत्री को मिला बड़ा तोहफा, AFC ने ''एशियाई आइकन'' घोषित किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 9:18 PM
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शुक्रवार को उनके 34वें जन्मदिन पर एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने ‘एशियाई आइकन’ नामित किया और गोल करने के मामले में अपनी पीढ़ी के महानतम खिलाड़ियों की बराबरी करने के लिये उनकी जमकर तारीफ की. छेत्री अभी एशियाई खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले […]
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शुक्रवार को उनके 34वें जन्मदिन पर एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने ‘एशियाई आइकन’ नामित किया और गोल करने के मामले में अपनी पीढ़ी के महानतम खिलाड़ियों की बराबरी करने के लिये उनकी जमकर तारीफ की.
छेत्री अभी एशियाई खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 101 मैच में 64 गोल किये हैं तथा विश्व भर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे नंबर पर हैं. एएफसी ने उनके जीवन और करियर के बारे में अपने आधिकारिक पेज पर जानकारी देकर उनका जन्मदिन यादगार बनाया है.
एएफसी ने लिखा है, ‘लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युग में दुनिया का तीसरा सर्वाधिक गोल करने वाले वाला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर होना छोटी उपलब्धि नहीं है. एक एशियाई खिलाड़ी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से मेस्सी के 65 गोल से एक गोल पीछे होना हमारी ‘एशियाई आइकन’ सूची में शामिल नये नामित का रिकॉर्ड है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए.’
इसमें लिखा गया है, ‘आज वह 34 साल के हो गये और हम भारत की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरर सुनील छेत्री के करियर का जश्न मना रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










