रोनाल्डो ने भारी भरकम रकम देकर स्पेन में कर हेराफेरी का मामला सुलझाया

मैड्रिड : दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन में कर चोरी के मामले में 1.9 करोड़ यूरो (2.2 करोड़ डालर) का भुगतान कर मामले को सुलझा लिया है. रोनाल्डो के अभियोजक ने शुक्रवार को कहा कि रोनाल्डो के सलाहकारों और कर अधिकारियों के बीच हुए इस करार के बाद वह दो साल की जेल की […]
मैड्रिड : दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन में कर चोरी के मामले में 1.9 करोड़ यूरो (2.2 करोड़ डालर) का भुगतान कर मामले को सुलझा लिया है. रोनाल्डो के अभियोजक ने शुक्रवार को कहा कि रोनाल्डो के सलाहकारों और कर अधिकारियों के बीच हुए इस करार के बाद वह दो साल की जेल की सजा से भी बच जायेंगे.
स्पेन में दो साल की सजा पाने वाले अहिंसक अपराधों में पहली बार के अपराधियों को आम तौर पर सजा नहीं दी जाती. इस मामले में रोनाल्डो पिछले साल जुलाई में अदालत के समक्ष पेश भी हुए थे. स्पेन के अधिकारियों ने 2014 में उन पर कर अदा करने में हेराफेरी का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




