ePaper

फेडरर का नौवां विंबलडन खिताब जीतने का सपना टूटा, एंडरसन से हारकर बाहर

Updated at : 11 Jul 2018 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
फेडरर का नौवां विंबलडन खिताब जीतने का सपना टूटा, एंडरसन से हारकर बाहर

लंदन : गत चैंपियन रोजर फेडरर बुधवार को यहां दो सेट की बढ़त और मैच प्वाइंट हासिल करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. तीन बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने हालांकि सेंटर कोर्ट पर जापान के केई निशिकोरी […]

विज्ञापन

लंदन : गत चैंपियन रोजर फेडरर बुधवार को यहां दो सेट की बढ़त और मैच प्वाइंट हासिल करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

तीन बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने हालांकि सेंटर कोर्ट पर जापान के केई निशिकोरी के खिलाफ जीत के साथ आठवीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई.

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर का नौवां विंबलडन खिताब जीतने का सपना टूट गया जब स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी को चार घंटे और 13 मिनट चले मुकाबले में 2-6, 6-7 (5/7), 7-5, 6-4, 13-11 से हार का सामना करना पड़ा.

वर्ष 2013 में सर्जेइ स्टाखोवस्की के खिलाफ दूसरे दौर में उलटफेर भरी हार के बाद यह विंबलडन में फेडरर का सबसे खराब प्रदर्शन है. आठवें वरीय एंडरसन रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए अब 2016 के उप विजेता मिलोस राओनिक और अमेरिका के नौवें वरीय जान इसनर के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें…

विंबल्‍डन : निशिकोरी को हराकर जोकोविच सेमीफाइनल में

एंडरसन ने कहा, दो सेट से पिछड़ने के बाद मैंने संघर्ष जारी रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. यहां विंबलडन में रोजर फेडरर को हराना मैं याद रखूंगा, विशेषकर इस तरह के करीबी मैच में. बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर पहले दो सेट जीतकर विंबडलन में लगातार पांचवें सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एंडरसन इसके बाद जोरदार वापसी करने में सफल रहे.

फेडरर ने पहले दो सेट जीतकर विंबलडन में लगातार 34 सेट जीतने के अपने ही रिकार्ड की बराबरी भी की जो उन्होंने 2005 और 2006 के दौरान बनाया था. आठवें वरीय एंडरसन 1983 में केविन कुरेन के बाद विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola