रानी रामपाल के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 3-2 से हराया

मैड्रिड : कप्तान रानी रामपाल के आखिरी मिनटों में किये गए गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की शृंखला के तीसरे मैच में स्पेन को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत और स्पेन शृंखला में 1-1 से बराबरी पर है. स्पेन ने पहले मैच […]
मैड्रिड : कप्तान रानी रामपाल के आखिरी मिनटों में किये गए गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की शृंखला के तीसरे मैच में स्पेन को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ भारत और स्पेन शृंखला में 1-1 से बराबरी पर है. स्पेन ने पहले मैच में भारत को 3-0 से हराया था जबकि दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था. चौथा मैच शनिवार रात खेला जायेगा.
शुक्रवार रात के मैच में स्पेन ने तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर पर मारिया लोपेज के गोल की मदद से बढ़त बना ली. पहले क्वार्टर में मेजबान टीम हावी रही जबकि भारतीय गोलकीपर सविता ने काफी चुस्ती दिखाई. भारत ने दूसरे क्वार्टर में लय पकड़ी.स्पेन को 19वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर गोल नहीं हो सका. वहीं भारत के लिये गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. तीसरे क्वार्टर में भारत की शुरूआत अच्छी रही और युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 32वें मिनट में गोल दागकर बढत दिला दी.
वहीं वंदना कटारिया को 42वें मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन वह अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय गोल नहीं कर सकी. स्पेन की लोला रियेरा ने 58वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया. जब यह लगने लगा था कि मैच ड्रॉ हो जायेगा तब हूटर से एक मिनट पहले रानी ने गोल करके भारत को जीत दिलाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




