कैफ ने गिल को चुना इस सीजन का बेस्ट कप्तान, बताई ये बड़ी वजह

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Mohammad Kaif

मोहम्मद कैफ

Mohammad Kaif: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. इस बार भी आरसीबी अंक तालिका में सबसे ऊपर रही. इसके बावजूद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ उन्हें नहीं, बल्कि इस युवा खिलाड़ी को बेहतरीन कप्तान मानते है.

विज्ञापन

Mohammad Kaif: भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा आईपीएल कमेंटेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इस सीजन के सबसे बेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने अंक तालिका के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब क्वालीफायर-1 मैच में गुजरात का मुकाबला बेंगलुरु से होगा. आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. जिनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था और इस बार भी टीम टेबल में सबसे ऊपर रही है. इसके बावजूद, मोहम्मद कैफ का मानना है कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल इस सीजन में सबसे शानदार रहे हैं.

कैफ ने एक्स पर किया पोस्ट

मोहम्मद कैफ के मुताबिक, शुभमन गिल आईपीएल 2026 के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं. उनका मानना है कि एक अच्छे कप्तान की असली पहचान इस बात से होती है कि वह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कितने अच्छे तरीके से करता है. गिल की कप्तानी में उनकी टीम के गेंदबाजों ने 14 मैचों में 108 विकेट चटकाए. गिल अपने गेंदबाजों को टेस्ट मैच की तरह सही दिशा और लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने की सलाह देते हैं. कैफ ने आगे कहा कि गिल बिल्कुल सही और सूझबूझ के साथ क्रिकेट खेलते हैं. उनकी बल्लेबाजी की तकनीक शानदार है. उन्हें बखूबी पता है कि अपने गेंदबाजों से कब और कैसे काम लेना है.

3 टीमें प्लेऑफ के लिए तय

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो चुकी है. इनमें आरसीबी, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं. वहीं, चौथे स्थान के लिए अब 4 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है. आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाना है. लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है.

गिल का इस सीजन में प्रदर्शन

शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी सबको बहुत प्रभावित किया है. पिछले दो मैचों में उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 85 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 64 रनों की बेहतरीन पारियां शामिल है. इस सीजन में अब तक खेली 13 पारियों में गिल 161.67 के शानदार स्ट्राइक रेट से 616 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में गिल इस समय दूसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे सिर्फ उन्हीं की टीम के साथी ओपनर साई सुदर्शन है. जिन्होंने 14 पारियों में 638 रन बनाए हैं. गिल अपने साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन से महज 22 रन पीछे हैं. गिल ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 6 अर्धशतक जड़े हैं.

यह भी पढ़े- प्रागननंदा और लाग्रेव के बीच 6 घंटे चला मुकाबला, 139 चालों के बाद मैच ड्रॉ

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola