'वैभव सूर्यवंशी तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड', टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद बोले जोस बटलर

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और जोश बटलर (फोटो—एक्स)

इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस खास उपलब्धि के बावजूद, बटलर ने अपनी नहीं बल्कि भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Jos Buttler on Vaibhav Suryavanshi : इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हालांकि, इस खास उपलब्धि के बाद भी बटलर ने अपनी नहीं, बल्कि भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक दिन यही युवा खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगा.

522 टी20 मैचों में 14,833 रन

द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने वेल्श फायर के खिलाफ नाबाद 51 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया. बटलर के अब 522 टी20 मैचों में 14,833 रन हो गए हैं, जबकि पोलार्ड के नाम 746 मैचों में 14,803 रन दर्ज हैं.

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान बटलर ने कहा, 'यह बेहद खास एहसास है कि आपके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं. लेकिन रिकॉर्ड हमेशा टूटने के लिए बनते हैं. मुझे लगता है कि एक दिन यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी जरुर तोड़ेंगे.'

Also Read:IND vs SL Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का अभ्यास मैच?

शानदार फॉर्म में चल रहें वैभव

बटलर का यह बयान वैभव सूर्यवंशी के शानदार उभरते करियर को देखते हुए आया है. 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिला और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाया. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 151 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी जीता था.

मेहनत व आत्मविश्वास के दम पर की वापसी

अपने रिकॉर्ड पर बटलर ने कहा कि कुछ महीने पहले वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने वापसी की. उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड की मौजूदगी में ही टूटता, लेकिन फिर भी यह उपलब्धि उनके लिए बेहद गर्व की बात है.

Also Read: धोनी का कमरा सबके लिए खुला रहता था, लेकिन…, अजिंक्य रहाणे ने खोला माही के कमरे का राज


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola